दिल्ली में हिंसा की बढ़ती घटनाओं और लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें एसडी मिश्रा, एमएस रंधावा, पी मिश्रा, एस भाटिया और राजीव रंजन शामिल हैं।
उक्त पांचो अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालेंगे। तबादले के बाद एसडी मिश्रा अब यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर और एमएस रंधावा क्राइम विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर होंगे। पी मिश्रा को डीसीपी रोहिणी और एस भाटिया को डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राजीव रंजन को डीसीपी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नियुक्त किया गया है।
तबादले के बाद क्या बदला-
संख्या | अधिकारी का नाम | वर्तमान पद | नई नियुक्ति |
1. | एसडी मिश्रा | अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, रोहिणी | अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, यातायात |
2. | एमएस रंधावा | अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, सेंट्रल डिस्ट्रिक | अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, क्राइम |
3. | पी मिश्रा | डीसीपी, वित्तिय आपराधिक शाखा | डीसीपी, रोहिणी |
4. | एस भाटिया | डीसीपी, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट | डीसीपी, सेंट्रल डिस्ट्रिक |
5. | राजीव रंजन | पुलिस कमिश्नर, कर्मचारी अधिकारी | डीसीपी, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट |